Facebook SDK

 

Sunil Dutt movie name in which he sings a song in memory of her dead wife..




नमस्कार दोस्तों, राज खोसला द्वारा निर्देशित 1966 की भारतीय थ्रिलर फिल्म आई थी, नाम था मेरा साया, संगीत मदन मोहन का था, और गीत लिखे थे राजा मेंहदी अली खान ने । फिल्म में कलाकार थे सुनील दत्त और साधना । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी । मेरा साया मराठी सुपर हिट फिल्म पाठलाग की रीमेक थी, दोस्तों इस फिल्म का संगीत दिया था, मदन मोहन ने और इस फिल्म के सभी गाने बहुत बेहतरीन थे, लेकिन इस मे सेक् एक गाना मेरा all time favorite हैं, और वो गाना हैं, आपके पहलू मे आकर रो दिये, जितना गाने का संगीत कर्णप्रिय हैं, वैसे इसके बोल भी दिल को छू लेने वाले हैं । कहीं भी अटपटे बोल नहीं हैं, सिदे सादे शब्दों मे पिरोया हुआ गीत हैं, शायद इसलिए हर  किसीको  गीत पसंद आता हैं । वैसे तो ये एक विरह गीत हैं, एक पति अपने पत्नी के जुदाई मे गा रहा हैं, कहीं लोगों का मानना होता हैं । के ऐसे गीत सुनने से दिल और उदास होता हैं । लेकिन ये गीत इसलिए हटाकर हैं के ये दर्दभरा गीत होते हुए भी, जब गीत सुनते हैं तो दिल बैचेन नहीं होता । उदास नहीं होता, बल्के ये गीत सुनते समय ऐसा लगता हैं । हम जिसके याद मे गीत सुन रहे हैं । वो हमारे साथ हैं । उनकी यादें हमारे साथ हैं, और इस एहसास मे ही एक सुकून मिलता हैं । जो ये गाना हमें देता हैं । इस गाने मे एक सुकून हैं, एक ठहराव हैं । इसलिए ये गीत मेरा सदाबहार  गीतों मे से एक और आपका ???? नमस्कार.....



Sunil Dutt movie name in which he sings a song in memory of her dead wife..


Post a Comment

और नया पुराने