Why this actress was afraid of staying in the same hotel with this actor.
दोस्तो कैसे है आप, आज मै एक ऐसे अभिनेता के बारे मे बात करुगींं, वो जब परदे पर आते थे तो तहलका मचा देते थे, अभिनय वैसे तो.. दिये गये संवादों के साथ किया जाता हैं, लेकिन ये ऐसे अभिनेता थे जो आँखों से अभिनय किया करते थे, इनकी आँखें बोलती थी, इनकी आँखों पे जब केमेरा आकर रुक जाता था, तो थियेटर मे बैठे बच्चे मां के आँचल के पिछे जाकर छुप जाते थे, ये उस जमाने मे एकलौते ऐसे खलनायक थे जो मुख्य अभिनेताओं जितना रुतबा रखते थे, जी हां दोस्तो आपने ठीक पहचाना जी मैं महान कलाकार प्राण जी के बारे मे बात कर रही हूँ....
आवाज से ज्यादा आंखों से अभिनय करते थे
| Actor pran unknown facts |
credit: third party image reference
कोई भी मां बाप अपने बच्चे का नाम प्राण नहीं रखते थें.
प्राण साहब जब अभिनय करते थे तो आवाज से ज्यादा आंखों से अभिनय करते थे, आपने देखा ही होगा के उनके संवाद कम होते थे लेकिन वो जब आंखों से अभिनय करते थे तो एक समय के लिए ऐसा लगता था के सच मे कोई दिलजला खतरनाक इसांन हमारे सामने खडा है, आपको मालूम है जब प्राण साहब का जमाना था तब तक किसी भी मां बाप ने अपने बच्चे का नाम प्राण नहीं रखा, प्राण साहब कि यही खासियत थी के उनके सामने बडे बडे सुपरस्टार्स भी कुछ मायने नहीं रखते थे, उनका जो उस जमाने मे लुक था वो आजतक कोई भी खलनायक कॉपी नहीं कर पाया, जो वो बडे परदे पर खलनायक निभाते थे तो लोगों को सच मे ही ऐसा लगता था के प्राण साहब असल जिंदगी में भी वैसे ही है नफरत से भरे, और दोस्तों सामान्य जनता क्या कभी कभी तो उनके अभिनय को देखकर तो उनके साथी कलाकार, ऐक्टर्स भी धोका खा जाते थे, वो भी प्राण जी को बुरा इंसान समझते थे, ऐसे ही प्राण साहब कि एक सह कलाकार को भी धोका हुआ था, उन्होंने भी प्राण जी को बुरे चरीत्र के इंसान समझ लिया, और वो अभिनेत्री थी अरुणा ईरानी..
अरुणा ईरानी भी प्राण साहब को बूरा इंसान समझतीं थीं
| Indian celebrities unknown facts |
credit: third party image reference
जी हुआ यूं, के एक बार प्राण जी और अरुणा जी एक ही फिल्म मे काम कर रहे थे, और शुटिंग आउटडोर होने वाली थी, तो सभी कलाकारों को एक हॉटल मे रुकाया गया, प्राण जी और अरुणा ईरानी का कमरा थोड़ा नजदीक ही था, इस वजह से अरुणा ईरानी जी थोड़ी नर्वस थी, उने प्राण जी के साथ एक ही हॉटल मे ठहरना गवारा नहीं लग रहा था, अरुणा जी बहुत सोचने के बात ये बात बताने वाली ही थी के, प्राण जी अरुणा जी के नजदीक आये,तो अरुणा जी थोड़ी घबराई, और उनको नजरअंदाज करके जाती तभी प्राण जी ने बडे अदब से और अपने पन से कहा, आप ठीक है ना जब आप रूम मे जायेंगी तो दरवाजा अच्छी तरह लॉक कर लेना, और किसी अजनबी को अंदर मत लेना..
| Actor pran unknown facts |
credit: third party image reference
उस दिन के बाद ऐसे बढ़ी अरुणा जी के नजर मे प्राण साहब के लिए इज्ज़त..
प्राण जी के शब्द सुनकर अरूणा जी बहुत ही भावुक हो गई, और वो मन मे शरमाई के मैने एक अच्छे इंसान को गलत सोच लिया, ऐसे ही फिर अरुणा जी के मन प्राण जी के लिए इज्ज़त बढ गई..
| Indian celebrities unknown facts |
credit: third party image reference
तो देखा दोस्तों, कभी कभी जैसा दिखता है वैसा होता नहीं, लोग अक्सर एक दुसरे को पहचानने मे गलती कर देते है, फिर हमें उसका पछतावा होता हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं के आप किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर के विश्वास कर ले, बिल्कुल नहीं, लेकिन हम किसी भी इंसान को समझने से पहले उन्हें परखे, उनकी शक्ल पर न जाते हुये, आप उनका स्वभाव, उनका बिहेवियर उन्हें देखकर अपनी राय बनाए, इससे आप एक अच्छे और बुरे इंसान कि परख कर सके.....
एक टिप्पणी भेजें