Facebook SDK



जज्बे को उनके, मेरा दिल से सलाम.....

नमस्कार दोस्तों, ये हफ्ता जागतिक महिला दिवस मानाया जा रहा हैं, मेरी तरफ से आप सभी वाचकों को जागतिक महिला दिवस कि शुभकामनाएं, हमें गर्व हैं उन सभी महिलाओं पर जिन्होंने अपने क्षमता से अपने हूनर से आज एक बड़ा मकाम हासिल कर लिया हैं नाम प्रसिद्धि सब हासिल कर लिया हैं, लेकिन फिर भी मेरा दिल मे मायूस होता हैं, के कितनी ऐसी महिलाएं हैं, जो हूनर होते हुए भी हालातों के कारन या उनके उपर लादी गई मर्यादाओंं के कारन आगे नहीं बढ पाती, सिर्फ जिंदगी भर परिवार और अपनो के लिए सघर्ष करती हैं, फिर भी उनके दर्द कम नहीं होते, लेकिन वो हार नहीं मानती, निराश नहीं होती, कभी तो सबेरा होगा इस आस मे अंधेरों से लढती जाती हैं, मुझे लगता हैं, ये महिलाएं ज्यादा सन्मान के पात्र हैं, और इस औरतों से हमें भी बहुत सिख मिलती हैं, इन महिलाओं को मेरी तरफ से जागतिक महिला दिवस कि ढेर सारी शुभकामनाएं और मेरा सलाम इनके जज्बे को....


Women's day thoughts, women's day stories, Women Empowerment
Women Empowerment


ये मेरे कविता का विडीयो इन सभी महिलाओंं को समर्पित हैं....




Post a Comment

और नया पुराने