Facebook SDK


इन ख्वाबों के जंगल मे....


hindi shayari status, heart touching shayari
Hindi shayari status


रात कि ग़ली से ।
बच बच निकलते हैं हम । 
डर लगता हैं.....
कहीं इन ख्वाबों के जंगल मे फंस ना जाये....


और कभी इस रात कि आगोश मे सो भी गये तो ।
सुबह के उजालों से डर लगता हैं.....
कहीं इन उजालों के शोर से ।
रात कि मेहरबानी से मिले हुए वो ख्वाब टूट ना जाये....


ज़नाब डर ना ही अंधेरों से लगता हैं । 
ना ही उजालों से लगता हैं..
बस डर लगता हैं.....
इन रातों और उजालों कि कश्मकश मे ।
ख्वाबों का हाथ कहीं ।
सच के दहलीज तक आते आते छूट ना जाये.....


Post a Comment

और नया पुराने