Facebook SDK

The truth of song rang barse|गीत "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" कि अनसुनी कहानी..


नमस्कार दोस्तों, 80 का वो दशक जहां से किस्सों गलियारों से एक बहुत मशहूर चर्चा हुई थीं, वो थीं, अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर कि, इस चर्चा मे कितनी सच्चाई हैं और कितना अफसाना हैं, ये तो हम नहीं जानते, लेकिन उस समय ये कहानी लोगों के चर्चाओं का विषय बन गई थीं....


और इससे फिल्मकार भी कहा पिछे रह पाते, तो लगें हाथों फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने इस विषय पर फिल्म बना डाली और इसमें कोई हैरानी कि बात नहीं हैं के अमिताभ और रेखा के जोडी जैसी फिल्म भी सुपरहिट हो गई....

उस वक्त ऐसा कहा जाता था, के अमिताभ बच्चनऔर रेखा के केमिस्ट्री को ध्यान मे रख कर "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" गीत को बनाया गया था, और उस समय का ये सुपरहिट गीत तो था ही, उपर से उस समय का चर्चित गीत था, इस गीत को जिस तरह फिल्माया गया था, और नायक नायिका दोनो ने जिस तरह से इस गाने मे अभिनय किया था, उसे देख लोगों का शक यकीन मे बदल गया, के अमिताभ बच्चन और रेखा एक दुसरे के प्यार मे हैं....

The truth of song rang barse, गीत "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" कि अनसुनी कहानी, bollywood celebrities unknown facts..
Truth of song rang barse

वैसे इस फिल्म का संगीत शास्त्रीय संगीतकार शिवहरी ने दिया था, और गीत जावेद अख्तर सहित और कहीं गीतकारों ने लिखे थे, लेकिन ये होली का गीत था तो जावेद अख्तरको गीत लिखने मे थोड़ी परेशानी आ रही थीं, उन्होंने यश चोपड़ा को एक गीत के बारे मे बताया, और कहा ये गीत इस सिचुएशन पर सटीक बैठता हैं, ये गीत लिखा हैं महान कवि हरी वंश राय बच्चन ने, आप चाहिए तो उनसे इस गीत के लिए गुजारिश कर ले, तूरंत यश चोपड़ा हरी वंश राय बच्चन के पास गये और ये गीत अपने फिल्म मे देने कि विनंती कि, वैसे हरी वंश राय बच्चन कभी फिल्मों के लिए गीत नहीं लिखते थें, लेकिन ये गीत उन्हींके बेटे पर फिल्माया जाना था तो वो भी तूरंत इस गीत को देने के लिए राजी हो गए, इस गीत मे कुछ बदलाव करके फिल्म सिलसिला मे डाला गया....

The truth of song rang barse, गीत "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" कि अनसुनी कहानी, bollywood celebrities unknown facts..
Truth of song rang barse 

अब रही बात गीत को आवाज देने कि तो, ऐसे मस्तीभरे गीत को एक ही आवाज फिट बैठती हैं वो थीं किशोर कुमार कि, लेकिन यश चोपड़ा ने इस गीत मे नायक नायिका के रोमांस को कैच करने के लिए खुद अमिताभ बच्चन कि आवाज मे रेकॉर्ड करवाया, ऐसे "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" गीत का निर्माण हुआ....इस गाने ने उस समय मे तो खूब धूम मचाई, लेकिन आज भी होली के त्यौहार मे सभी की पहली पसंद "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" ही होती हैं, और इस गीत मे अमिताभ बच्चन और रेखा कि केमिस्ट्री देखते हीं बनती थीं....

The truth of song rang barse, गीत "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" कि अनसुनी कहानी, bollywood celebrities unknown facts..
Truth of song rang barse


bollywood celebrities unknown facts..

Post a Comment

और नया पुराने